Billionaires’ Bunker: मनी हाइस्ट के निर्माताओं की नई थ्रिलर सीरीज़ 19 सितंबर से Netflix पर दुनिया भर के दर्शकों के बीच अपनी अनोखी कहानियों और अप्रत्याशित मोड़ों से लोकप्रिय हुए Money Heist के निर्माताओं ने अब एक नई वेब सीरीज़ पेश की है, जिसका नाम है “Billionaires’ Bunker” । यह सीरीज़ 19 सितंबर 2025 से Netflix पर स्ट्रीम होने जा रही है और पहले ही अपने ट्रेलर और कथानक के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर रही है। कहानी की मूल रूप-रेखा “Billionaires’ Bunker” की कहानी ऐसे समय में शुरू होती है जब दुनिया एक बड़े वैश्विक संकट की चपेट में आने वाली होती है। इस संकट को कई लोग संभावित युद्ध, परमाणु खतरे और राजनीतिक अस्थिरता के रूप में देखते हैं। अमीर वर्ग और अरबपति तबका अपनी सुरक्षा और भविष्य की गारंटी के लिए एक खास जगह तलाशता है — और यहीं आता है Kimera Underground Park , एक हाई-टेक, सुरक्षित और बेहद लक्ज़री बंकर। यह बंकर बाहर के खतरों से बचने के लिए तैयार किया गया है। इसमें रहने वाले लोगों को आराम, सुविधा और आधुनिक जीवन की लगभग हर ज़रूरत पूरी की जाती है। लेकिन जैसे ही दरवाज़े बंद...
Breaking news, top stories today, political news, news in India and international, business, news today, stock market, technology and gadget news, movie , Bhojpuri entertainment, sports news, automobiles entertainment and Hollywood,