बिहार में आने वाले समय में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है। इसी बीच CM के चेहरे को लेकर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों में माथापच्ची शुरू हो गई है । इसी कम में आज महागठबंधन के कार्यकर्ता सम्मेलन में स्टेज पर लगे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की बैनर पर सिर्फ उन्हीं का फोटो यह बतलाता है कि बिहार का महागठबंधन के तरफ से CM पद का चेहरा वही है। जिसकी चर्चा राजनीति की गलियारों में होने लगी है। बिहार के पटना के आशियाना दीघा में संयुक्त विपक्षी महागठबंधन की बैठक एक अति महत्वपूर्ण राजनीतिक घटना है। जिसमें निम्नलिखित पहलुओं पर ध्यान देने योग्य बातें हैं। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे जो की आने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी विपक्ष की ओर से प्रमुख भूमिका को दिखता है। RJD मैं लाल जी के बाद उनके चेहरों को ही अभी तक मुख्य चेहरे के रूप में सभी के सामने प्रस्तुत किया गया है। महागठबंधन में RJD, कांग्रेस, और तीनों वाम दलों के प्रमुख नेता मंच पर मौजूद थे। इस मंच पर विकासशील पार्टी के प्रमुख नेताओं का होना भी बहुत आश्चर्यचकित करने वाला था। महा...
Breaking news, top stories today, political news, news in India and international, business, news today, stock market, technology and gadget news, movie , Bhojpuri entertainment, sports news, automobiles entertainment and Hollywood,