प टना शहर में शहरी विकास की नई रफ्तार: 2025-26 तक चलेगी योजनाएं, 261 नगर निकायों को होगा सीधा लाभ पटना : राजधानी पटना में आने वाले दिनों में व्यापक शहरी बदलाव की शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के अंतर्गत राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए खास रणनीति के तहत कार्ययोजनाओं का निर्धारण किया है, जिसमें शहर के अलग-अलग इलाकों को सुव्यवस्थित और आधुनिक स्वरूप में ढालने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार अब इस योजना को वित्तीय वर्ष 2025-26 तक विस्तारित करने की तैयारी में है। इसके तहत हर जिले में स्थानीय स्तर पर परियोजना योजनाएं तैयार की जाएंगी, ताकि विकास कार्य सुनियोजित और प्रभावी तरीके से संपन्न किए जा सकें। बिहार के 261 नगर निकायों को मिलेगी सीधी सुविधा इस योजना से राज्य के कुल 261 शहरी निकायों को लाभ पहुंचेगा। हर निकाय क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार विभिन्न निर्माण कार्यों और आधारभूत ढांचों के विकास की परियोजनाएं तय की गई हैं। सभी प्रस्तावों को तकनीकी स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा गया है। पटना के चार प्रमुख अंचलों में होंगे दर्जनों कार्य विशेष रूप से...
Breaking news, top stories today, political news, news in India and international, business, news today, stock market, technology and gadget news, movie , Bhojpuri entertainment, sports news, automobiles entertainment and Hollywood,