सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जुलाई 30, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रूस में 8.8 तीव्रता का भूकंप, ISRO-NASA का NISAR मिशन लॉन्च, ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में हंगामा, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन शेड्यूल, और बेंगलुरु इंजीनियर की गूगल जॉब पाने की प्रेरणादायक कहानी। जानिए पूरी डिटेल्स, बिलकुल अपडेटेड और भरोसेमंद जानकारी के साथ।

    1. रूस में 8.8 तीव्रता का भूकंप, जापान में सुनामी चेतावनी , भारत सुरक्षित: INCOIS की पुष्टि। रूस के कामचाटका प्रायद्वीप में आज सुबह 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया, जिसे पिछले 14 वर्षों में सबसे बड़ा बताया जा रहा है। इसके बाद जापान , हवाई , चीन , और अमेरिका के कई हिस्सों में सुनामी चेतावनी जारी की गई। जापान के तटेयामा तट पर कुछ व्हेल मछलियों के बह कर आ जाने की खबरें आई हैं, जो इस भूंकप की ताकत को दर्शाती हैं। हालांकि, भारतीय राष्ट्रीय महासागरीय सूचना केंद्र (INCOIS) ने स्पष्ट किया है कि भारत के किसी भी तटीय क्षेत्र को कोई खतरा नहीं है और नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है। यह घटना वैश्विक प्राकृतिक आपदा तैयारी की अहमियत को उजागर करती है। 2. इसरो और नासा की साझेदारी: आज शाम होगा NISAR सैटेलाइट का ऐतिहासिक प्रक्षेपण भारत और अमेरिका की ऐतिहासिक साझेदारी का प्रतीक NISAR सैटेलाइट आज शाम 5:40 बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट लगभग 1.5 अरब डॉलर का है और इसका उद्देश्य पृथ्वी के बदलते भू-भाग, बर्फ और पारिस्थितिक तंत्रों की निगरानी करना है।...