Radhika Subramaniam:-हमेशा छुट्टियों पर रहने वाली भारत की पहली AI इनफ्लुएंसर।
ऐसा कल्पना कीजिए की ऐसी कोई यात्री जो हमेशा किसी ना किसी भारत और विश्व के प्रसिद्ध खूबसूरत जगह पर पहुंचती है। और ना वह थकती है ना उसे किसी बजट की चिंता है। जिसका पासपोर्ट में कोई स्टांप सीमा नहीं, और जो आपसे इंग्लिश और तमिल दोनों भाषाओं में आपसे बात कर सकती हो। आपको बता दे की यह कोई सुपरवुमन नहीं बल्कि भारत की पहली AI ट्रैवल इनफ्लुएंसर ,'राधिका सुब्रमण्यम है। राधिका सुब्रमण्यम एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता है जो दुनिया भर की यात्राएं करती हैं। और वहां की महत्वपूर्ण जानकारीके बारे में हम सबों को अवगत कराती हैं।
1 :- कौन है राधिका सुब्रमण्यम।
आपको बता दे की राधिका सुब्रमण्यम एक डिजिटल व्यक्तित्व (digital person) है। जिन्हें कंप्यूटर प्रोग्राम और जटिल एल्गोरिदम की मदद से तैयार किया गया है। इनका नाम, इनकी आवाज, और उनकी तस्वीरों के साथ उनकी यात्रा की पूर्ण जानकारियां सब कुछ डिजिटल दुनिया बेहतरीन नमूना है। वे एक ट्रेवल इनफ्लुएंसर की तरह अपने काम को प्रोफेशनली अंजाम देती है। और सोशल मीडिया पर पोस्ट करती है। जैसे युटुब, इंस्टाग्राम, फेसबुक। इसके अलावा में जिन जगहों से हुए अपनी पोस्ट को तैयार करती है वहां की महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे यात्रा टिप्स, होटल डिटेल्स, और खूबसूरत जगहों की बेहतरीन तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से उपलब्ध कराती है। और यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों का जवाब भी देती हुई नजर आती है । उनकी महत्वपूर्ण बात यह है कि कि वह हमेशा अब छुट्टियों पर ही रहती हैं। इसके अलावा भी अंग्रेजी और तमिल दोनों भाषाओं में आसान शब्दों में बात कर सकती है। जिसे दक्षिण भारत के दर्शकों के साथ जोड़े रखते हैं।
2.AI इनफ्लुएंसर का मतलब क्या है? और यह कैसे काम करते हैं ?
आपको बता दे की राधिका का कोई शरीर नहीं है। न वह किसी भी फ्लाइट में बैठती है, ना किसी होटल में चेक -इन करती है, या ना किसी बीच पर धूप सेंकती हैं। आपको बता दे की वह पूरी तरह से डिजिटल है। उसके द्वारा दिए गए सभी ' डेटा की दुनिया की जानकारी'यानी राधिका सुब्रमण्यम की यात्राएं असल में अधिक मात्रा में डेटा पर आधारित महत्वपूर्ण सूचनाएं होती हैं जो उनके द्वारा प्रस्तुत किया जाता है ।
राधिका सुब्रमण्यम द्वारा सोशल मीडिया ट्रैवलिंग द्वारा शेयर की गई तस्वीर, वीडियो और अनुभव होते हैं
भूगोल, संस्कृति, इतिहास, मौसम, और स्थानीय भोजन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां का डिटेल भी प्रस्तुत किया जाता है।
हाल ही की यात्रा समाचार और रुझान।
AI का जटिल मॉडल उन सभी डाटा को समझते हैं उनका विश्लेषण करते हैं और उसे एक पूरी तरह से नया , आकर्षक और मानवीय लगने वाला कंटेंट में बदल देते हैं और बाद में राधिका की आवाज में प्रस्तुत कर देते हैं।
क्या है इसे बनाने की प्रक्रिया?
इसे बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण चरणों से गुजरना होता है जो नीचे क्रमबद्ध बताया गया है।
- सबसे पहले सही विषय का चुनाव करना जैसे''मदुरै की मीनाक्षी मंदिर के आसपास के सबसे अच्छे स्ट्रीट फूड और घूमने वाले महत्वपूर्ण जगह का चुनाव कर उसके बारे में सटीक जानकारी प्राप्त करना।
- इसके बाद डाटा को एकत्र करना और समझना और उसके अनुसार एक कहानी के रूप में तैयार करना जिसे दर्शकों को समझने में आसानी हो।
- इसके बाद AI टूल के द्वारा जनरेट की गई तस्वीर और वीडियो का इस्तेमाल किया जाता है।
- इसमें सबसे महत्वपूर्ण कठिन कार्य टेक्स्ट टू स्पीच टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अंग्रेजी और तमिल में प्राकृतिक लगने वाली आवाज को ऑडियो को तैयार करना है।
- इसके बाद सारी चीजों को सही ढंग से इस्तेमाल करने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट या वीडीयो बनाकर राधिका सुब्रमण्यम के नाम से शेयर कर दिया जाता है।
राधिका सुब्रमण्यम की खासियत सिर्फ एक बॉट से कहीं आगे है।
हमेशा छुट्टी पर यह सिर्फ एक कैची लाइन नहीं है। यह उसकी एक पुरी पहचान है। वे इस तनाव को दिखाती है जो इंसान इनफ्लुएंसर को होता है जैसे थकान,घर की याद, बजट की टेंशन, जिससे उनका कंटेंट हमेशा सकारात्मक और प्रेरणादायक बना रहता है।
द्विभाषीय जादू जो राधिका सुब्रमण्यम को भारतीय संदर्भ में बहुत खास बनाता है। वे तमिल-भाषी दशकों से सीधे जुड़ सकती है और उनको सांस्कृतिक और यात्रा शैली को बेहतर ढंग से समझ सकती है। और प्रासंगिक सलाह भी दे सकती हैं। अंग्रेजी उन्हें पूरी भारत दुनिया तक पहुंचने में बहुत ही मदद करते हैं।
वे ऐसी जगह के बारे में भी बेधड़क बता सकती हैं जो बेहद खतरनाक और महंगी होती है । जिसके लिए राधिका सुब्रमण्यम को वहां जाने की भी जरूरत नहीं पड़ती है।
धन्यवाद।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें