IPL final match:-बेंगलुरु ने जीता पहली बार आईपीएल का खिताब।
मंगलवार की रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब एक रोमांचक मैच खेलते हुए अपने नाम कर लिया है। आपको बता दे कि मंगलवार की रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियम लिंक 2025 की फाइनल मैच में पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया है
बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 190 रन का लक्ष्य पंजाब किंग्स की टीम को दिया था। जिसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 191 रनों का पीछा करते हुए 20 ओवर में अपने सात विकेट को खोते हुए लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम ओवर तक मात्र 184 रन ही बनाए ।
आपको बता दे की 191 रन का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स के शशांक ने सर्वाधिक 61 रनों का योगदान दिया। बेंगलुरु के तरफ से भुवनेश्वर कुमार और कुणाल पांडे ने बेहतरीन बोलिंग करते हुए पंजाब किंग्स इलेवन के दो दो विकेट अपने नाम कर लिए ।
बेंगलुरु ने 10.5 ओवर में लगभग 100 रन का आंकड़ा के पास पहुंचने के बाद पिच पर मिल रही बाउंस और पंजाब की धीमी गति की गेंदबाजी ने बेंगलुरु को बांध कर रख दिया। इसके बावजूद भी विराट कोहली ने 35 गेंद में 43 रन बनाते हुए अपने संयमित बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। लेकिन दूसरी और आ रहे खिलाड़ियों को पिच पर टिकने में दिक्कत आ रही थी और वे तुरंत ही अपने पवेलियन को लौट जा रहे थे।
रजत पाटीदार ने 26 रन, लिविंगस्टोन ने 25 रन की अच्छी शुरुआत के बावजूद भी इसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके। आपको बता दे की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को ऐसा लग रहा था पूरा मैच पंजाब किंग्स इलेवन ने अपने हाथ में कर रखा था लेकिन जितेश शर्मा की 24 रन ने रॉयल चैलेंज बेंगलुरु को एक आशा की किरण दिखाई। लेकिन फिर अंतिम चार ओवर में बेंगलुरु ने 45 रण में ही अपने पांच विकेट को गवा दिया। पहली पारी अर्शदीप ने अपनी आखिरी तीन ओवरों में तीन रन देते हुए तीन विकेट लेते हुए इस शानदार पारी की अंत कर दिया।
आईपीएल फाइनल मैच 2025 में गेंदबाजों की सबसे बड़ी भूमिका दिखाई दिए जिसमें पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने धीमी गेंदों, और अपने शार्ट स्पीच डिलीवरी के साथ बेहतरीन संतुलित मिश्रण का प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को रोकने में कामयाब रही।
लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गेंदबाजी और फील्डिंग में बेहतर प्रदर्शन करते हुए आईपीएल 2025 का खिताब जितने में सफल रही।
धन्यवाद।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें