Bihar sarkar:-बिहार की स्कूलों की तीन भर्तियों में लागू होगी डोमिसाइल नीति।
बिहार सरकार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुए हुई बैठक में निम्नलिखित प्रस्ताव पर विचार विमर्श करते हुए कई प्रस्ताव को हरि झंडी दिखाई गई है। इस बैठक में बिहार सरकार द्वारा आगामी तीन पदों के लिए 15000 रिक्त पदों पर नियुक्तियां करनी है जिसके लिए इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इन 15000 रिक्त पदों के लिए डोमिसाइल नीति को लागू किया जाएंगा । जिसके तहत इन रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों से योग्यता के रूप में आवेदकों से भारतीय नागरिक होने के साथ-साथ बिहार का मूल निवासी होने का प्रमाण देना होगा। इस डोमिसाइल नीति लागू होने के बाद अब दूसरे राज्यों के उम्मीदवार बिहार में अपना आवेदन नहीं दे सकेंगे।
इस बैठक के बाद विभाग के तरफ से जो नियमावली बनाई गई है। उसमें यह प्रावधान किया गया हैं की तीनों पदों पर नियुक्ति के लिए अलग-अलग नियमावली को राज्य कैबिनेट की मंजूरी मिली हुई है। जिसके तहत 6500 पुस्तकालयाध्यक्षों के अलावा 6421 विद्यालय लिपिको के रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। आपको बता दे की बिहार राज्य में 14 वर्षों केबाद पुस्तकालयाध्यक्षों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएंगी इससे पहले वर्ष 2011 और 12 में इन पदों पर नियुक्ति की गई थी।
बिहार सरकार ने बिहार विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्षों, स्थानांतरण, अनुशासनिक करवाई एवं सेवा के नियम, नियमावली 2025 को बिहार सरकार ने मंजूरी दे दी है। इन रिक्त पदों के लिए बहाली जो होगी वह बीपीएससी के द्वारा किया जाएगा।
क्या होगी पुस्तकालयाध्यक्षों की योग्यता।
ऐसे योग्य उम्मीदवार जिन्होंने 45% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो। और एससी ,एसटी पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग, महिला और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए न्यूनतम निर्धारित अंक में 5% की छूट दी जाएगी। इसके अलावा पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक, और विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष के लिए आयोजित पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जिसके लिए नियुक्ति वर्ष की पहली अगस्त को न्यूनतम आयु 21 वर्ष होना अनिवार्य है। इसके अलावा आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट भी मिलेगी। कोई भी व्यक्ति इस परीक्षा को पांच बार दे सकता है।
धन्यवाद।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें