Bihar sarkar:-बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में 4863 रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बिहार सरकार ने अपने विभिन्न विभागों में 4863 रिक्त पदों को भरने का फैसला लिया है। मंगलवार को मंत्री परिषद की एक अहम बैठक में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में इसे हरी झंडी दिखाते हुए 4863 रिक्त पदों पर जल्द से जल्द नियुक्ति की प्रकिया को पूरा करने का आदेश जारी कर दिया गया है।
आपको बता दे की मुख्यमंत्री के अध्यक्षता में हुई अहम बैठक के बाद कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस. सिद्धार्थ प्रेस को बताते हुए कहा कि इस अहम बैठक में लिए गए फैसले के तहत सर्वाधिक नियुक्ति शिक्षा विभाग में किया जाएगा ।
मुख्य सचिव ने बताया कि शिक्षा विभाग में सर्वाधिक 2361 रिक्त पदों के साथ नगर विकास एवं आवास विभाग में 1350 रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रकिया को जल्द से जल्द भरने की प्रक्रिया को पूरा करने का आदेश जारी कर दिया गया है।
मुख्य सचिव डॉ. सिद्धार्थ ने बताया कि शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षा पदाधिकारी 935 रिक्त पद के अलावा शिक्षा विकास पदाधिकारी के 568 रिक्त पदों जो कुल मिलाकर 1503 रिक्त पदों के लिए नियुक्ति की प्रकिया को अभिलंब पूरा करने का आदेश जारी कर दिया। आपको बता दे की इसके बाद बिहार शिक्षा परियोजना परिषद में भी विभिन्न स्तरों पर 818 रिक्त पदों की स्वीकृति भी इस बैठक में दिया गया है । इसके बाद भू संपदा पदाधिकारी और सहायक भू संपदा पदाधिकारी 38 रिक्त पद और पथ निर्माण विभाग में भू संपदा पदाधिकारी के एक रिक्त पद पर भी योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति किए जाएंगे।
1350 रिक्त पदों पर किए जाने वाले योग्य उम्मीदवारों को 7 आयोजन क्षेत्र प्राधिकार बोधगया, राजगीर, गया, आरा, बिहार शरीफ, सहरसा, मुजफ्फरपुर नियुक्त किए जायेंगे।
धन्यवाद।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें