आंगनवाड़ी:- महिला सुपरवाइजर की 71 रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति।
ऐसे योग्य महिला उम्मीदवार जो बिहार समेकित बाल विकास सेवाएं निदेशालय के मधुबनी जिले में महिला सुपरवाइजर के रिक्त 71 पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे निर्धारित तिथि 10 जून 2025 तक जल्द से जल्द अपना आवेदन कर सकते हैं।
योग्य महिला उम्मीदवार आंगनबाड़ी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना अंतिम रूप से आवेदन भरने के बाद उसकी छाया प्रति निकाल कर उसके साथ मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को स्वप्रमाणित कर अपनी फोटो एक बंद लिफाफे में डालकर उसे आंगनबाड़ी के संबंधित पते पर डाक से 10 जून 2025 तक भेज दे।
आंगनवाड़ी महिला सुपरवाइजर के 71 रिक्त पदों के लिए योग्यता और मासिक वेतन।
ऐसे योग्य महिला उम्मीदवार जिन्होंने आंगनबाड़ी सेविका के रूप में 10 वर्षों तक कार्य किया हो। और वे 12वीं पास किए हो वे इस आवेदन को भर सकते हैं। योग्य महिला उम्मीदवारों की चयन के बाद प्रति माह 27500 वेतन के रूप में दिए जाएंगे।
आंगनवाड़ी महिला सुपरवाइजर के 71 रिक्त पदों के लिए चयन की प्रक्रिया और योग्यता।
आंगनवाड़ी महिला सुपरवाइजर के 71 रिक्त पदों के लिए चयन की प्रक्रिया के तहत शैक्षिक मेरिट लिस्ट की सूची के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन किया जाएगा। जिसके लिए योग्य महिला उम्मीदवारों का न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आंगनवाड़ी महिला सुपरवाइजर के 71 रिक्त पदों के। लिए योग्य महिला उम्मीदवारों को आंगनबाड़ी के आधिकारिक वेबसाइट https://madhubani.nic पर जाकर अपना आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इसके बाद उसकी छाया प्रति को और मांगें गए संबंधित दस्तावेजों के साथ एक बंद लिफाफे में डालकर संबंधित पता जिला प्रोग्राम कार्यालय, आईसीडीएस, मधुबनी डीआरडीए भवन, द्वितीय तल, मधुबनी (बिहार) -847211 डाक से भेज दे।
आंगनबाड़ी से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें