बिहार तकनीकी सेवा आयोग:-11389 स्टाफ नर्स के रिक्त पदों पर होगी बहाली।
आपको बता दे की चयनित योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति नियमित आधार पर किया जाएगा। बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा संविधान के अनुरूप आरक्षण का लाभ हर वर्ग के उम्मीदवारों को समान रूप से दिया जाएगा। आपको बता दे की बिहार तकनीकी सेवा आयोग के तरफ से स्टाफ नर्स के रिक्त पदों के लिए आवेदन के लिए अंतिम तिथि 13 जून 2025 तक निर्धारित किया गया है।
बिहार तकनीकी सेवा आयोग:-स्टाफ नर्स के रिक्त पदों के लिए योग्यता।
बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स के रिक्त पदों के लिए विज्ञान शाखा के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी कोर्स, बीएससी नर्सिंग के अलावा भारतीय नर्सिंग परिषद/राज्य नर्सिंग परिषद में अपने आप को रजिस्टर्ड करना अनिवार्य है उसके बाद आप इस रिक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बिहार तकनीकी सेवा आयोग :- स्टाफ नर्स के रिक्त पदों के लिए क्या है मासिक वेतनमान ।
ऐसे योग्य उम्मीदवार जिनका चयन अंतिम रूप से किया जाएगा उनको नियुक्ति के बाद प्रति माह वेतन के रूप में 9300 से 34800 रुपए प्रति माह दिए जायेंगे।
बिहार तकनीकी सेवा आयोग :- स्टाफ नर्स के रिक्त पदों के लिए आयु की सीमा और चयन की प्रक्रिया।
बिहार तकनीकी सेवा आयोग के द्वारा इच्छुक उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष निर्धारित किया है इसके साथ चयन की प्रक्रिया के दौरान कंप्यूटर आधारित परीक्षा के अलावा संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव और दस्तावेज सत्यापन में पाए गए योग्य उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा ।
बिहार तकनीकी सेवा आयोग :-आवेदन की प्रक्रिया और आधिकारिक वेबसाइट।
ऐसे इच्छुक उम्मीदवार जिनके पास स्टाफ नर्स के रिक्त पदों के लिए आवश्यक योग्यता रखते हैं वह बिहार तकनीकी सेवा आयोग के आधिकारिक वेबसाइट(btsc.bihar.gov.in) पर जाकर अपना आवेदन की प्रक्रिया में मांगे गए महत्वपूर्ण जानकारी को भरते हुए और मांगे गए जरूरी दस्तावेज के छाया प्रति को अपलोड करने के बाद आयोग द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा करने के बाद आप अपनी आवेदन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे सकते हैं।
इसके बाद अपने आवेदन को सबमिट करें और उसकी एक छाया प्रति अपने पास भविष्य में जरूरत पड़ने के हिसाब से अपने पास रख ले।
बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा आयोजित पटना स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स के रिक्त पदों के लिए और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इसके संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
धन्यवाद।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें