SSC exam calendar 2025:-एसएससी संशोधित परीक्षा कैलेंडर 2025 CGL, CHSL, DELHI police SI,MTS,JE, और विभिन्न महत्वपूर्ण परीक्षाओं की जानकारी यहां से प्राप्त करें।।
2025:-विभिन्न परीक्षाओं का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवार जो विभिन्न परीक्षाओं का इंतज़ार कर रहे थे। वे अब SSC के द्वारा परीक्षा कैलेंडर 2025 उसको फिर से संशोधित कर सभी के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवार जो एसएससी के आगामी परीक्षा का इंतजार कर रहे थे। उनका इंतजार अब खत्म हो गया है । और वे एसएससी के न्यू संशोधित परीक्षा कैलेंडर के तिथि के अनुसार अपनी तैयारी को और भी अधिक मजबूती से तैयार कर सकते हैं।
एसएससी ने संशोधित एक्जाम कैलेंडर 2025 को जारी कर दिया है जहां से CGL, CHSL, Delhi police SI, MTS, JE, जैसे विभिन्न परीक्षाओं से संबंधित तिथि को देख सकते हैं।
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपने निर्धारित सभी आगामी परीक्षाओं जो पहले से निर्धारित हैं थोड़े बहुत फेर बदलाव के साथ संशोधित कर उसे अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जो भी इच्छुक अभ्यर्थी एसएससी के परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। और वे इस संशोधित कैलेंडर को देखना चाहते हैं। वे एसएससी के आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर सभी महत्वपूर्ण संशोधित जानकारी को तिथि के साथ देख सकते हैं।
एसएससी ने अपने संशोधित कैलेंडर में विभिन्न परीक्षाओं के संबंधित तिथि क्रमबद्ध से जारी किया है। जो नीचे क्रमबद्ध बताया गया है।
Stenographer :- SSC ने अपने संशोधित कैलेंडर में स्टेनोग्राफर ग्रेड सी/ग्रेड डी परीक्षा 2025 के लिए विज्ञापन अगले महीने 5 JUNE को जारी करेगा। और इसी तारीख से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएंगी। जो की 26 June 2025 तक चलेगी और इसकी परीक्षा की तिथि 6 AUGUST से 11 AUGUST 2025 जो कई चरणों में आयोजित की जाएंगे।
Delhi OR Central police force:-इस तरह दिल्ली और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा 2025 में सब इंस्पेक्टर के लिए 16 जून से 7 जुलाई 2025 तक आवेदन की प्रक्रिया के बाद 1 सितंबर से 6 सितंबर तक कई चरणों में इस परीक्षा को आयोजित किया जायेगा ।
Combined graduate level exam 2025:-संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 9 जून 2025 से 4 जुलाई 2025 तक चलेगी और इसके बाद 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कई चरणों में इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
SSC (10 + 2) exam 2025:-
संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 23 जून से 18 जुलाई 2025 तक चलेगी। जिसके लिए 8 सितंबर से 18 सितंबर 2025 तक कई चरणों में विभिन्न परीक्षा केदो पर आयोजित की जाएगी।
Multi-tasking staff exam 2025:-
मल्टीटास्किंग स्टाफ और हवलदार परीक्षा 2025 के लिए भी आवेदन की प्रक्रिया 26 जून 2025 से शुरू होकर
24 जुलाई 2025 तक जारी रहेगी । जिसका परीक्षा 20 सितंबर से 24 सितंबर 2025 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों में कई चरणों में आयोजित की जाएगी।
एसएससी एग्जाम कैलेंडर 2025 से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने एसएससी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
धन्यवाद।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें