सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बिहार शिक्षा विभाग:- सभी विषयों में एसटीईटी जल्द करने की तैयारी।

 


शिक्षा विभाग ने बिहार बोर्ड को दिया निर्देश -सभी विषयों में एसटीईटी जल्द करनेकी तैयारी!

शिक्षा विभाग ने दिशा-निर्देश जारी करते हुए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को सभी विषयों में  शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी ) करने के लिए दिशा-निर्देश जारी करते हुए अपने विभाग के तरफ से सभी आवश्यकता दिशा निर्देश को शिक्षा विभाग को भेज दिया गया हैं।

शिक्षा विभाग दिशा-निर्देश के बाद जल्द ही बिहार में चौथी एसटीईटी के आवेदन की प्रक्रिया और परीक्षा की तिथि की घोषणा कर सकता है। बिहार में तीसरे चरण के सक्षमता परीक्षा के बाद एसटीईटी होने की संभावना है।

बिहार राज्य के उच्चतर और माध्यमिक स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक के शिक्षक बनने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित एसटीईटी में उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा।

आपको बता दे कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इसकी आयोजन को लेकर शिक्षा विभाग से इसके विभिन्न पहलुओं पर ध्यान देते हुए उनकी राय साझा करने के लिए कहा था। इसी के बाद शिक्षा विभाग ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को एसटीईटी करनेकी मंजूरी प्रदान कर दी थी। इसके बाद शिक्षा विभाग ने दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि इसे जल्द करने के बाद बीपीएससी द्वारा अध्यापक नियुक्ति की प्रक्रिया में पर्याप्त संख्या में योग उम्मीदवार का चयन हो सके। आपको बता दे कि बिहार में पहली बार एसटीईटी की परीक्षा वर्ष 2011 में आयोजित की गई थी इसके बाद 2019 और 2023 मैं आयोजित हुई थी।

बिहार विद्यालय के इस परीक्षा में के साथ स्नातक और स्नातकोत्तर का होना अनिवार्य है।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति कक्षा 9 और कक्षा 10 के शिक्षक के लिए एसटीईटी के पेपर 1 में पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपने विषय में 50% अंकों के साथ स्नातक होना और उसके साथ B.ed का होना भी अनिवार्य है। इसी तरह वर्ग 11 से 12 के शिक्षक के लिए योग्यता के रूप में स्नातकोत्तर के किसी भी विषय में 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है । इसके अलावा एसटीईटी के पेपर में उत्तीर्ण होना भी अनिवार्य है।

आपको बता दे की एसटीईटी मैं शामिल होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु की अधिकतम सीमा 37 वर्ष निर्धारित की गई हैं और महिला, पिछड़ा , अत्यंत पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग उम्मीदवारोंके लिए आयु की अधिकतम सीमा 42 वर्ष निर्धारित की गई है।

सामान्य वर्ग के लिए एसटीईटी में 50% अंक लाना अनिवार्य है।  वही एससी ,एसटी, एवं अत्यंत पिछड़ा, दिव्यांग, और महिलाओं के लिए 45% अंक लाना अनिवार्य है।

एसटीईटी के कुछ महत्वपूर्ण बिंदु।

  1. एसटीईटी पेपर 1 मे हिंदी, उर्दू, मैथिली, भोजपुरी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, शारीरिक शिक्षा, संगीत, नित्य, ललित कला, जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल है।
  2. एसटीईटी पेपर 2 में हिंदी, उर्दू, मैथिली, संस्कृत, भोजपुरी, गणित, भौतिक, रसायन, अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान, राजनीतिक शास्त्र, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, फारसी, कंप्यूटर विज्ञान, कृषि, संगीत जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल किए गए हैं।
कक्षा 9 से 12वीं तक शिक्षक के पद पर नियुक्त होने के लिए एसटीईटी के परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।इससे पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा तीन बार इसे आयोजित किया जा चुका है।

धन्यवाद।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

BPSC AEDO Admit Card 2026: Assistant Education Development Officer प्रवेश पत्र डाउनलोड शुरू, ऐसे करें Download, Exam Date, Reporting Time, Salary और Selection Process पूरी जानकारी।

  BPSC AEDO Admit Card 2026: Assistant Education Development Officer प्रवेश पत्र डाउनलोड शुरू, ऐसे करें Download, Exam Date, Reporting Time, Salary और Selection Process पूरी जानकारी। बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शिक्षा विभाग में Assistant Education Development Officer (AEDO) की भर्ती एक सुनहरा अवसर माना जा रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन Bihar Public Service Commission (BPSC) द्वारा किया जाता है, जो राज्य की सबसे प्रतिष्ठित भर्ती एजेंसियों में से एक है। AEDO परीक्षा में शामिल होने के लिए Admit Card सबसे जरूरी दस्तावेज होता है, क्योंकि इसके बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती। इस लेख में हम आपको BPSC AEDO Admit Card 2026 Download Process, Exam Date, Reporting Time, Salary, Selection Process, Job Profile और परीक्षा से जुड़े सभी जरूरी निर्देश Google News और High CPC Content Structure के अनुसार विस्तार से बता रहे हैं ताकि आपको किसी अन्य वेबसाइट पर जाने की जरूरत न पड़े। Assistant Education Development Officer (AEDO) क्या...

टोयोटा लैंड क्रूज़र J250 : भारत में लॉन्च, कीमत, माइलेज, इंजन, फीचर्स और इसके बेहतरीन लुक।

   टोयोटा लैंड क्रूज़र J250 : भारत में लॉन्च, कीमत, माइलेज, इंजन, फीचर्स और इसके बेहतरीन लुक।  परिचय: लैंड क्रूज़र की विरासत का अगला अध्याय। टोयोटा ने अपनी दमदार और भरोसेमंद लैंड क्रूज़र सीरीज में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। पौराणिक J 70 और लग्जरी J200 के बीच की खाई को पाटने वाली यह नई सीरीज है लैंड क्रूज़र J250। टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन की ग्लोबल वेबसाइट और प्रेस रिलीज के अनुसार, लैंड क्रूज़र J250 (जिसे कुछ बाजारों में "लैंड क्रूज़र प्राडो " के नाम से जाना जाता है) को "द मास्टर ऑफ ऑफ-रोड" के रूप में पेश किया गया है। टोयोटा का आधिकारिक बयान है कि यह गाड़ी "परंपरा और आधुनिकता का संगम" है। अगर आप एक ऐसी गाड़ी की तलाश में हैं जो हर तरह की सड़क पर राज करे, मजबूती में टैंक जैसी हो और आराम में किसी लग्जरी सेडान को टक्कर दे, तो यह आपके लिए है।  क्या कहती है टोयोटा की आधिकारिक वेबसाइट? टोयोटा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, J250 को "ड्यूल कॉन्सेप्ट" पर डिजाइन किया गया है - जो शहर में आरामदायक और जंगल में फंक्शनल हो। यह TNGA-F प्लेटफॉर्म पर बनी है, जो टुंड्र...

Samsung Galaxy S26, S26+, S26 Ultra Full Specs Leak – भारत में संभावित कीमत, स्टोरेज वेरिएंट और सभी फीचर्स की पूरी जानकारी।

  Samsung Galaxy S26, S26+, S26 Ultra Full Specs Leak – भारत में संभावित कीमत, स्टोरेज वेरिएंट और सभी फीचर्स की पूरी जानकारी। Samsung की आने वाली फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S26 Series को लेकर टेक दुनिया में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। कंपनी हर साल अपनी S-सीरीज में बड़े अपग्रेड पेश करती है और 2026 में लॉन्च होने वाली Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra को अब तक का सबसे एडवांस लाइनअप माना जा रहा है। लीक रिपोर्ट्स, इंडस्ट्री इनसाइडर्स और टेक विश्लेषणों के आधार पर इस सीरीज में न केवल कैमरा और प्रोसेसर में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, बल्कि RAM, स्टोरेज, AI फीचर्स और डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में भी महत्वपूर्ण सुधार होने की संभावना है। इस विस्तृत लेख में हम लॉन्च से लेकर स्पेसिफिकेशन्स, भारतीय कीमत, स्टोरेज वेरिएंट और तुलना तक हर पहलू को विस्तार से समझेंगे। 📅 लॉन्च डेट और उपलब्धता – कब आएगा Galaxy S26 सीरीज? Samsung Galaxy S26 सीरीज को फरवरी 2026 के अंत में आयोजित होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में पेश किए जाने की संभावना है। हर साल की तरह इस बार भी कंपनी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को वैश्वि...