Bihar sarkar:- प्रारंभिक विद्यालयों में नियुक्त होंगे 7279 विशेष शिक्षक।
बिहार राज्य के नीतीश कुमार की सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के बाद शिक्षा विभाग के तरफ से प्रारंभिक विद्यालयों में 7279 विशेष शिक्षक की नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
आपको बता दे की बिहार सरकार ने बिहार के प्रारंभिक विद्यालयों में वर्ग 1 से 5 तक के लिए 5534 विशेष विद्यालय शिक्षक के पदों के लिए और वर्ग 6 से वर्ग 8 तक के लिए 1745 विशेष विद्यालय शिक्षक के रिक्त पदों पर नियुक्ति के संबंध में शिक्षा विभाग और बिहार लोक सेवा आयोग से संबंधित पूरी जानकारी भेज दी है। और इन विभागों से रिक्त पदों के लिए इच्छुक योग्य उम्मीदवारों के लिए विज्ञापन जारी करने का अनुरोध भी किया गया है।
बिहार शिक्षा विभाग ने बीपीएससी के द्वारा राज्य भर के सरकारी विद्यालयों में किए गए अध्यापकों की नियुक्ति की प्रक्रिया के तर्ज पर ही आरंभिक विद्यालयों में विशेष शिक्षक की नियुक्ति करने के लिए अनुरोध किया है। बीपीएससी ने बिहार शिक्षा विभाग से विभिन्न बिंदुओं पर अपना विचार मांगा था। उसी का जवाब देते हुए बिहार शिक्षा विभाग ने अपने विचार को बीपीएससी को बताते हुए कहा कि बिहार आरंभिक विद्यालय विशेष शिक्षक की आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों को 10 वर्षों की आयु में छूट देने का अनुरोध भी किया है
आपको बता दे कि प्रारंभिक शिक्षा के अंतर्गत विशेष विद्यालय अध्यापक की नियुक्ति का यह पहला चरण है। बिहार शिक्षा विभाग ने बीपीएससी को अपने अनुरोध में कहा है कि विद्यालय शिक्षक वर्ग 1 से 5 और वर्ग 6 से 8 के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए पूर्व 2024 में बीपीएससी द्वारा प्रकाशित विज्ञापन के समान ही विशेष विद्यालय शिक्षक वर्ग 1 से 5 और वर्ग 6 से 8 के रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रकिया को शुरू करें।
बिहार विशेष विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए आवेदन करते समय भारतीय पुनर्वास परिषद से मिले वैध नंबर का होना अनिवार्य है।
आपको बता दें कि विशेष विद्यालय शिक्षक के रिक्त पदों पर वैसे इच्छुक उम्मीदवार जो एक से ज्यादा दिव्यंगिता किस श्रेणी में आते वे भी आवेदन कर सकते हैं।
आपको बता दे की बिहार में प्रारंभिक विद्यालयों में शिक्षकोंकी भारी कमी है जिसको देखते हुए अब इन सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पर तेजी से काम किया जा रहा है।
धन्यवाद।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें