Bihar sarkar:-टीआरई 4 के तहत विशेष शिक्षक नियुक्ति और सक्षमता परीक्षा अगस्त के पहले सप्ताह में संभव।
Bihar sarkar:- टीआरई 4 के तहत विशेष शिक्षक नियुक्ति और सक्षमता परीक्षा अगस्त के पहले सप्ताह में संभव।
बिहार सरकार ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में चौथे चरण के तहत 7279 विशेष शिक्षक की नियुक्ति और इसके साथ ही नियोजित शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा, और शिक्षकों की पद स्थापना के साथ तबादले भी अगस्त के पहले सप्ताह में होने की संभावना है ।
आपको बता दे की बिहार सरकार के शिक्षा विभाग की उच्च स्तरीय बैठक में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार की अध्यक्षता में इन सभी बातों को लेकर विभागों को जल्द से जल्द पूरी प्रक्रिया को पूरा करने का आदेश जारी करते हुए शिक्षा मंत्री ने शिक्षा विभाग में अनुकंपा पर बहाल होने वालो के लिए 6421 पड़ा पर सेवा काल में मृतक शिक्षकों के आश्रितों को भी अगस्त के पहले सप्ताह में नियुक्ति पत्र देने की पूरी प्रक्रिया को पूरा करने का आदेश दिया है।
उन्होंने राज्य के प्रत्येक जिलों में स्कूल और कॉलेज के पास उपलब्ध जमीनों को रिकॉर्ड में रखने का आदेश देते हुए। राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को साल में एक बार एक सप्ताह का आवासीय प्रशिक्षण जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा दिये जाने का भी आदेश जारी किया है।
आपको बता दें कि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के तरफ से बीपीएससी को 7279 विशेष शिक्षक की नियुक्ति की प्रक्रिया को अविलंब पूरा करने को कहां गया है। इसके लिए शिक्षा विभाग की तरफ से नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति से संबंधित स्कूलों का चयन भी कर लिया गया है।
इसके अलावा शिक्षा मंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में विशेष रूप से सरकारी स्कूलों में शिक्षिकाओं के मातृत्व अवकाश से संबंधित विभिन्न विसंगतियों को दूर करने के लिए विशेष रूप से कदम उठाने के लिए कहा है।
धन्यवाद।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें