Bihar sarkar:- 10600 एएनएम की नियुक्ति प्रक्रिया इसी माह जल्द होगी पुरी।
Bihar sarkar:-10600 एएनएम की नियुक्ति इसी माह जल्द होगी।
बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के तरफ से 10600 एएनएम की नियुक्ति की प्रक्रिया इसी माह पूरी करने की पूरी तैयारी चल रही है। जिससे इस रिक्त पदों पर चयनित उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट आदेश के बाद बिहार स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नियुक्ति की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए। इसी माह मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र दिए जाने की संभावना है
आपको बता दे की बिहार सरकार की तरफ से स्वास्थ्य विभाग ने वर्ष 2022 में एएनएम की 10700 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए थे। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया सितंबर 2022 तक चली थीं। बाद में नियुक्ति में और अनियमितताएं के कारण कुछ उम्मीदवारों के द्वारा यह मामला बिहार के हाईकोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई थी। इसके बाद कोर्ट ने अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को नियुक्त करने के लिए आदेश जारी कर दिया। सुप्रीम कोर्ट मैं अपने आदेश में 10700 रिक्त पदों में से 10600 रिक्त पदों पर नियुक्ति करने का आदेश जारी कर दिया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि 10600 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाथों नियुक्ति पत्र दिए जाने की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद एएनएम को बिहार के विभिन्न जिलों में बिहार सरकार कि अस्पतालों में इनकी नियुक्ति की जाएगी।
बिहार सरकार की तरफ से स्वास्थ्य विभाग ने बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए ग्रेड ए नर्स की 11,389 रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रकिया को बिहार स्वास्थ्य विभाग और बिहार तकनीकी सेवा ने शुरू कर दी हैं।
इस नियुक्ति से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर और अधिक जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।
धन्यवाद।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें