Aaj ka mausam :- मौसम विभाग के तरफ से बिहार राज्य के लगभग जिलों में आज आंधी बारिश की चेतावनी।
मौसम विभाग ने बिहार की कई जिलों में सोमवार के दिन आंधी और बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग के तरफ से बताया गया है कि इस दौरान 30 से 60किलोमीटर के प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने चने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बिहार के लगभग जिलों मैं चेतावनी देते हुए किशनगंज पूर्णिया कटिहार सुपौल दरभंगा इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए वहां लोगों को अगाह किया है कि इस दौरान वे अपने घर से बाहर ना निकले। क्योंकि आकाशीय बिजली गिरने की प्रबल संभावना रहती है।
आंधी बारिश के कारण तापमान में बढ़ोतरी और न्यूनतम होती रहेगी फिर भी तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिलेगी जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
आपको बता दे की मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में पश्चिमी भाग के साथ ही उत्तर-मध्य और उत्तर पूर्व के लगभग जिलों में मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी जिसके लिए मौसम विभाग के तरफ से लगभग जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दी गई है।
वही मौसम विभाग की तरफ से दक्षिण पूर्व बिहार के जिलों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा शेष बचे जिलों में मौसम विभाग के तरफ से सामान्य मौसम रहने की अनुमान जताया है।
वहीं रविवार के दिन पूरे बिहार के लगभग जिलों में चित्रकूट बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली जिससे लोगों को उमस भारी गर्मी से राहत मिलती हुई दिखाई दे रही है।
मौसम विभाग के तरफ से जारी कुछ महत्वपूर्ण बिंदु।
- मौसम विभाग की तरफ से राज्य के लगभग 5 से 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी।
- 18 जिलों में रविवार के दिन हल्की-फुल्की बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।
- मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि रविवार के दिन किशनगंज में सबसे अधिक 34 mm बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने बताया है कि रविवार के दिन पटना और उसके आसपास के क्षेत्र में आसमान में बादल छाए रहेंगे। लेकिन तापमान में किसी भी तरह का कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। पटना और उसके आसपास के क्षेत्र में अधिकतम तापमान में 2.5 और न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है वहीं अगर अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस शनिवार के दिन पूरे प्रदेश दर्ज किया गया ।
धन्यवाद।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें