भारत में Tesla की साइबर ट्रक की धमाकेदार एंट्री:- भारत के डायमंड सिटी में EV व्हीकल के लिए नया चैप्टर।
लेकिन अभी कुछ दिनों पहले भारत के डायमंड सिटी कहे जाने वाले सूरत में जब लोगों ने टेस्ला की साइबर ट्रक को देखा तो लोगों को बहुत आश्चर्यचकित करने वाला लगा। लोगों को यह समझ में नहीं आ रहा था कि अमेरिका की टेस्ला कंपनी साइबर ट्रक भारत के सूरत की सड़कों पर कहां से आ गई।
आपको बता दे की भारत में टेस्ला की साइबर ट्रंक की एंट्री हो गई है। और इसे सूरत के एक व्यापारी लावजी दलिया के बड़े बेटे पीयूष ने इसे भारत में इंपोर्ट करके लाए हैं। और भारत में टेस्ला की पहली कार है। जो साइबर ट्रंक के नाम से जाना जाता है।
लवजी दलिया जिन्हें सूरत के लोगों उनके द्वारा किए गए परोपकार और एक सफल रियल एस्टेट डेवलपर और गोपीन ग्रुप के मालिक हैं।
दलिया के बड़े बेटे पीयूष ने एक बड़े मीडिया प्लेटफॉर्म में दिए अपने बयान में बताया कि टेस्ला की साइबर ट्रक भारत में एकमात्र हमारे पास ही है। और इसे अमेरिका के टैक्सास में टेस्ला के शोरूम से सारी प्रक्रियाओं के बाद यह हमें मिला है। हमने इसे 6 महीने पहले इसकी सारी डॉक्यूमेंटेशन की प्रक्रिया को पूर्ण कर इसे दुबई लेकर आए। और दुबई में ही सड़क पंजीकरण की प्रक्रिया पूरा करने के बाद इसे हम समुद्रके रास्ते भारत की सूरत में लाए हैं।
पीयूष ने कहा कि टेस्ला की साइबर ट्रंक की कीमत 70000 $ है। जो की भारतीय रुपए इसकी कीमत ₹60 लाख है। उन्होंने बताया कि टेस्ला की साइबर ट्रंक को निजीकृत करने के लिए दलिया ने अपने व्यवसाय समूह का नाम गोपीन इस पर अंकित करवाया है।
पीयूष ने टेस्ला की साइबर ट्रंक की खासियतें बताते हुए कहा कि यह एक इलेक्ट्रिक कर है जिसे फुल चार्ज करने में 6 घंटे का समय लगता है। और एक बार फुल चार्ज हो जाने के बाद यह गाड़ी 550 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है। अभी हम दुबई के रजिस्ट्रेशन नंबर का ही प्रयोग कर इसे भारत में चल रहे हैं।
टेस्ला पूरी तरह से ऑटोमेटिक सिस्टम से लैस है। इसके अंदर फ्यूचरिस्टिक लेटेस्ट फीचर्स मौजूद है जो किसी भी आयातित कारों मैं नहीं दी जाती है। पूरे वर्ल्ड में टेस्ला की साइबर ट्रक की डिमांड है।
सूरत के भावनगर में रहने वाले लवजी भाई एक सफल हीरा व्यापारी भी है। वे कहते हैं कि हम टेस्ला की साइबर ट्रक को सूरत के सड़कों पर ही चला रहे हैं। और हम जब इसे लेकर निकलते तो इसे देखने के लिए लोगों का भीड़ उमड़ पड़ता है। और इसके बारे में जानने के लिए लोगों में उत्सुकता भरी रहती है। इस गाड़ी की पूरी बॉडी स्टेनलेस स्टील की बनी हुई है जो भारतीय सड़कों पर चलने लायक बनाई गई है। जो भारतीय सड़कों पर बिल्कुल फिट बैठती है
उन्होंने कहा कि टेस्ला की कारें पूरी दुनिया में अपना नाम फैला रही है और भारत में भी इसे जल्द लाने की टेस्ला की तरफ से पूरा प्रयास किया जा रहा है।
धन्यवाद।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें