SSC द्वारा भर्ती परीक्षाओं के लिए 'आधार'प्रमाणीकरण की करेगी व्यव्स्था।
अब सरकारी कर्मचारीयों की भर्ती करने वाली संस्था कर्मचारी चयन आयोग ने अपने एक फैसला के अनुसार अब भर्ती किये जाने वाले नए कर्मचारियों की स्वैच्छिक आधार पर उम्मीदवारों की पहचान को सत्यापित करने की योजना आगामी भविष्य में होने वाले महत्वपूर्ण परीक्षाओं में आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण लागू करने का फैसला लिया गया है। आयोग की तरफ से इस नई व्यवस्था को अगले महीने होने वाले परीक्षाओं में सफलता पूर्वक लागू करने की योजना बना रही हैं।
भारती निकाय द्वारा हाल ही म जारी एक सार्वजनिक नोटिफिकेशन मैं बताया है कि अभ्यर्थी मैं 2025 से ऑनलाइन पंजीकरण के समय ही परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन भरते समय और आयोग द्वारा जब परीक्षार्थी आयोजित परीक्षा स्थलों पर शामिल होंगे तो उसे समय अभ्यर्थी परीक्षा केदो पर अपने आधार का उपयोग करके खुद को प्रमाणित करेंगे।
मालूम हो कि एसएससी भारत सरकार की सबसे बड़ी परीक्षा आयोजित करने वाली प्रमुख संस्थान है। एसएससी के द्वारा भारत सरकार के सभी विभाग मैं इसके द्वारा चायनीत अभ्यर्थियों को विभिन्न मंत्रालय के की कार्यालय में नियुक्ति की जाती है।
एसएससी के द्वारा बताया गया है कि आधार प्रमाणीकरण एक स्वैच्छिक प्रक्रिया है जिसका उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया में शामिल अभ्यार्थियों के लिए निरपेक्ष परीक्षा कराने की प्रक्रिया है।
आपको बता दे की आधार एक 12 नंबरों की संख्या है जो भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की तरफ से भारतीय नागरिकों को बायोमेट्रिक और जनसंख्याकीय डाटा के आधार पर जारी की जाती है। आधार आधारित प्रमाणीकरण से यह सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी। सरकारी नौकरी के लिए इच्छुकअभ्यर्थी अपनी पहचान को सही ढंग से इसके द्वारा प्रमाणित कर सकेंगे।
12 सितंबर को जारी अधिसूचना में केन्द्रीय मंत्रालय के तरफ से स्वैच्छिक रूप से अपने आप को प्रमाणित करने की अनुमति मिल गई है।
एससी और यूपीएससी द्वारा देश भर में विभिन्न तरह की परीक्षाओं का आयोजन करती है जिसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते हैं। जिनका चयन भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालय और विभागों में नियुक्ति के लिए परीक्षा आयोजित करती हैं। और आयोग किसी भी धोखाधड़ी से निपटने के लिए चेहरे की पहचान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित सीसीटीवी कैमरा निगरानी प्रणाली का उपयोग करने भी निर्णय लिया गया है।
अभ्यर्थियों को और अधिक जानकारी के लिए के एसएससी के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें