NEET PG 2025 का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद 17 अप्रैल 2025 से छात्र अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। लिए हम आपको बताते हैं की छात्र कैसे अपना रजिस्ट्रेशन और फॉर्म को भर सकते हैं। और इसमें छात्रों के द्वारा कौन-कौन से जरूरी डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ेगी।
:- कई अफवाहें के बीच आखिरकार नेशनल बोर्ड का एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने परीक्षा की घोषणा करदी हैं और छात्रों को 17 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन और फॉर्म भरने की तारीख भी तय कर दी है। आयोग की तरफ से जारी ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर छात्र अपना रजिस्ट्रेशन और फॉर्म भर सकते हैं। आयोग ने अपने जारी अधिसूचना में NEET PG 2025 का फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 7 May 2025 तक तय की है।
:- NEET PG 2025 कब की जाएगी परीक्षा का आयोजन ?
मालूम हो कि NEET PG का परीक्षा का आयोजन भारत के सभी राज्य के विभिन्न विभिन्न केदो पर आयोजित की जाती है NEET PG 2025 की परीक्षा भारत के विभिन्न शहरों में 15 June को आयोजित की जाएगी। और इस NEET PG 2025 का परीक्षा परिणाम 15 July 2025 को प्रकाशित करने की पूर्व जोर कोशिश है । आयोग का कहना है कि इस बार पहले से ये परीक्षा दो सीटों में आयोजित की जाएंगी यह परीक्षा पूर्ण रूप से कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी ।
:- क्यों है NEET परीक्षा का इतना महत्व ?
मेडिकल में पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों में अपना एडमिशन कराने और पूरे भारत में विभिन्न विभिन्न शहरों में स्थापित मेडिकल कॉलेज और उनमें एडमिशन कराने के लिए यह प्रवेश परीक्षा ही मात्र एक विकल्प है । इस परीक्षा में प्राप्त स्कोर के आधार पर छात्रों का एडमिशन मेडिकल कॉलेज में और संस्थानों में किया जाता है। इसमें प्राप्त स्कोर के आधार पर मेडिकल कॉलेज में छात्र एमडी,एम एस, और पीजी डिप्लोमा कोर्स मैं दाखिला प्राप्त कर सकते हैं। NEET exam 2025 मैं इस साल स्वास्थ्य मंत्रालय इसकी पूर्व निर्धारित सीटों की संख्या में और अधिक संख्या को बढ़ाने की बात कही थी ।
:-NEET Exam 2025 में कौन कर सकता है आवेदन?
नेशनल बोर्ड का एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज के अनुसार जो छात्र NMC द्वारा अधिकृत मेडिकल संस्थाओं से MBBS किया है वे अपना रजिस्ट्रेशन और फॉर्म भर सकते हैं। आयोग के तरफ से अंतिम तिथि 7 May 2025 तक तय की है। छात्र अपना आवेदन इस अंतिम तारीख के समाप्ति से पहले अपना रजिस्ट्रेशन और फॉर्म भर ले।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें