बिहार क लाल वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास।
बिहार का लाल वैभव सूर्यवंशी का चयन जब आईपीएल में खेलने के लिए राजस्थान रॉयल्स के तरफ से किया गया था तो इसके चयन और उमर को लेकर खूब विवाद हो रहा था। लेकिन इस बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने सभी आलोचकों को आईना दिखाते हुए जब अपने 35 गेंद में सबसे तेज शतक लगाकर पूरे क्रिकेट जगत में इस 14 वर्ष के लड़के की चारों तरफ प्रशंसा होने लगी।
वैभव सूर्यवंशी ने जब आईपीएल में अपना पहला मैच खेला और अपने प्रदर्शन से निराश होकर जब अपने पवेलियन में आ रहे थे तो उनके चेहरे पर जो निराशा झलक रही थी वह पूरी दुनिया ने देखा था। लेकिन कल जब वे मैदान में आए और लगातार बाउंड्री पर बाउंड्री लगाकर 35 गेंद में अपना शतक पूरा करके अब तक का सबसे तेज और सबसे कम गेंद पर शतक लगाने वाला खिलाड़ी बन गए हैं। और सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
वैभव सूर्यवंशी दुनिया में सबसे कम उम्र में काम गेंद में शतक लगाने वाले 14 वर्षीय बल्लेबाज बन गए हैं।
आपको बता दे की इसी साल 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने इन्हें आईपीएल ऑक्शन में खरीदा था। वैभव सूर्यवंशी के इस उपलब्धि पर विश्व भर के मीडिया ने अपने कवर पेज छापते हुए इसे ध्रुव का एक तारा जैसा बताया है। जो आज इस मैदान में उभर कर लोगों के सामने आया है। अमेरिका के समाचार एजेंसी ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने जो बीच पर कारनामा करके दिखाया है। यह वास्तव में चमत्कार है और आश्चर्यचकित करने वाला है।
आपको बता दे की वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने एक करोड़ 10 लाख में खरीद कर अपने टीम में शामिल किया था और इसके बाद वैभव सूर्यवंशी पर सवाल उठने लगे थे। लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने सभी को जवाब अपने इस पारी में 35 गेंद में शतक लगाकर दिया है।
वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के तरफ से तीसरी मैच मैं तेज शतक ठोकर उन्होंने 265.78 स्ट्राइक रेट से 35 गेंद में शतक लगाकर शानदार पारी खेली जिसमें साथ चौक और 11 छक्के की बौछार शामिल है।!

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें