सोने की भाव लगातार बढ़ोतरी के रिकॉर्ड तोड़ रही है। और रोजाना नई ऊंचाइयों को छू रही है । मंगलवार को भी एमसीएक्स पर सोने की कीमतों ने पिछले सभी रिकार्ड को पीछे छोड़ते हुए ऐतिहासिक शिखर को प्राप्त कर लिया है । मंगलवार के सुबह जब बाजार खुला तो सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम मैं 1700 की बढ़ोतरी हो गई।
सोने की कीमतों मैं हो रही बदलाव हर रोज लोगों को चौक रही है। सोमवार को अमेरिकी शेयर मार्केट में उठे उथल-पुथल और डॉलर की कीमत में आई गिरावट के बीच सोने ने अपनी लंबी और अब तक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है।
दिल्ली में आज :- सोने की बढ़ती मांग और कमजोर सप्लाई की वजह से क़ीमत आसमान में पहुंच गई है। अब सोना 10 ग्राम 1 लाख रुपये के स्तर से मामूली दूरी पर है। अमेरिका मे कमजोर डॉलर और अमेरिका-चीन के बीच व्यापार को लेकर उठा पटक ने सोने की कीमतों को और अधिक हवा दी है। सोमवार को दिल्ली में सोने का भाव 1,650 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ा था। इससे अब सोना 99,800 रुपये प्रति 10 ग्राम का हो गया है। जानकारों का ऐसा कहना है कि यह तेजी मांग में बढ़ोतरी के कारण आई है। इसके चलते चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी गई। यह भी अब 98,500 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।
क्यों आई है सोने में उछाल ?
अमेरिका में डॉलर के कमजोर होने से सोना विदेशी निवेशकों सस्ता मिलने लगा और सोने की मांग में जबरदस्त बढ़ोतरी हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप विश्व व्यापी टैरिफ नीति के कारण फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। इससे निवेशकों में विश्व व्यापी बाजारों में उठा पटक के कारण उन्हें डर का माहौल पैदा हो गया है। इसी बीच विश्व में हो रहे कई देशों के आपस में युद्ध और उनके बीच बढ़ती तनाव के चलते दुनिया भर के बैंक अपने यहां सोने का रिजर्व को बढ़ा रहे हैं। दूसरी ओर पूरे विश्व में महंगाई अपने चरम पर है। जो सोने को और अधिक गति दे दी है।
सोने को लोग हमेशा से ही सुरक्षित निवेश के रूप में देखते हैं। और जब अभी पूरी दुनिया में अमेरिका और कुछ देश के बीच आपसी झगड़े ने महंगाई और कीमती चीजों के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। सोने के भाव में उतार-चढ़ाव होते रहेंगे। लेकिन सोने ने दिखा दिया है कि लंबे समय तक निवेशीत रहने पर अच्छा खासा रिटर्न दे सकता है।
क्या है एक्सपर्ट्स का कहना।
फाइनेंशियल सर्विसेज जेएम के उपाध्यक्ष प्राणों मेर ने कई कारणों को सोने की कीमत में हो रहे उतार-चढ़ाव को कारण बताएं है। उनके अनुसार सोने की कीमत में सकारात्मक तेजी जारी रहेगी। और लगभग 3400 प्रति औंस के करीब पहुंच गई है। टैरिफ संबंधी अमेरिका के फैसले, विश्व में अनिश्चितताओं, अमेरिका में डॉलर के कीमत में आई गिरावट और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी ने सोने को और अधिक गति दे दी है।
धन्यवाद।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें