जल्द होगी स्वास्थ्य विभाग में 17 हजार पदों पर नियुक्ति।
स्वास्थ्य विभाग में 17000 नए पदों नियुक्ति की प्रक्रिया को आरंभ कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों पर नियुक्ति को मंजूरी देने के बाद विज्ञापन जारी कर दिया गया है। नियुक्ति की प्रक्रिया बिहार तकनीकी सेवा आयोग एवं राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से संयुक्त रूप से की जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया राज्य स्वास्थ्य समिति के माध्यम से राष्ट्रीय स्वस्थ्य के तहत पूरी नियुक्ति की जाएगी। मंगल पांडे ने पूरी जानकारी देते हुए इस नियुक्ति के बारे में सभी मीडिया कर्मीयों को बताया।
उन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया में जानकारी देते हुए बताया कि नियुक्ति प्रक्रिया के के तहत अभ्यार्थियों का चयन लिखित परीक्षा और कार्य अनुभव आधार पर की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
ग्रेड ए नर्स, जीएनएम की 11389 रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने विज्ञापन जारी कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ राज्य स्वास्थ्य समिति ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कम्युनिटी हेल्थ अधिकारी के 4500, चिकित्सा विशेषज्ञों 638 एवं मेडिकल ऑफिसर प्राथमिक, स्वास्थ्य केंद्र के 565 रिक्त पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने अपने बयान देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग को प्राथमिकता के तौर पर इसी तरह नियुक्ति की प्रक्रिया चलती रहेगी।
बिहार सरकार के तरफ से कई पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया।
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने बताया कि लोक सेवा आयोग, बिहार तकनीकी सेवा आयोग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत बहुत सी नियुक्तियां अभी प्रक्रिया में चल रही हैं जिससे आने वाले समय में बिहार के नए युवाओं को रोजगार मुहैया करने की बिहार सरकार की वचनबद्धता को दोहराई गई है।
आपको बता दे की आने वाले समय में बिहार सरकार के तरफ से सामान्य चिकित्सा विशेषज्ञों के 667, विशेषज्ञ चिकित्सक पदाधिकारी के 3623 , फार्मासिस्ट के 2473, दंत चिकित्सक के 808, लैब टेक्नीशियन के 2969, एक्स-रे टेक्नीशियन के 1232, ईसीजी टेक्नीशियन के 242, शल्य कक्ष सहायक के 1683, ड्रेसर के लिए 3326, फाइलेरिया निरीक्षक के 69, किड्स संग्राहकता के 53 पदों और बीपीएससी के माध्यम से सहायक प्राध्यापक के 1711 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोग के तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मार्गदर्शन और अपने संकल्प को पूरा करने और बिहार में युवाओंके रोज़गार सृजन करने के संकल्प को नया आया मिलेगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें