बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी ने हाल ही में बिहार सहायक अभियंता की नियुक्ति के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगा है।
बिहार लोक सेवा आयोग ने 1024 पदों पर नियुक्ति करने के लिए 30 अप्रैल से 28 में तक आवेदन की प्रक्रियाओं को शुरू किया है।
निकल गए अधिसूचना में सबसे अधिक पद सिविल इंजीनियरिंग के पद शामिल हैं। सहायक अभियंता के 984 पद, सहायक अभियंता यांत्रिकी के 36 पद और सहायक अभियंता विद्युत के 4 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
बिहार सरकार के अलग-अलग विभागों में बीपीएससी द्वारा रिक्त पदों की आवेदन मांगे गए हैं जिसमें सिविल के लिए निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, जल संसाधन विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, पशु एवं मत्स्य विभाग, जैसे विभागों को इसमें शामिल किया गया है। विद्युत अभियंता को 4 पदों भरने की भी अनुशंसा इसमें किया गया है।
बिहार सरकार के पूर्व में संविदा पर कार्य कर रहे कर्मचारी को प्रतिवर्ष 5 अंकों की अतिरिक्त लाभ मिलेगा। बिहार लोक सेवा आयोग ने अपनी तरफ से इस परीक्षा का सिलेबस भी अपने आधिकारिक वेबसाईट पर अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। आपको बता दे की बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा के विभिन्न विभागों के लिए अलग-अलग उम्रकी सीमा गया की गई है। आयोग ने यह भी बताया है कि परीक्षा में पूछे जाने वाले सवाल वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।
अभ्यर्थियों को चाहिए कि और अधिक जानकारी के लिए बिहार लोक सेवा आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत रूप से दी गई जानकारी को अवश्य ही देख ले।
धन्यवाद।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें