10 विभागों में 50 हजार रिक्त पद पर जल्द होगी नियुक्ति
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्देश देते हुए इसे नीतीश सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता बताया है।
राज्य सरकार प्राथमिकता के आधार पर बिहार के प्रत्येक विभाग में रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति करनेकी प्रक्रिया जुटी हुई है।
बैठक में 10 विभागों के उच्च अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग के रिक्त पदों की जानकारी सोमवार की बैठक में मुख्य सचिन अमृत लाल मीणा को दी।
बैठक में 10 विभागों ने दी जानकारीयो मैं यह बात निकाल कर आया है कि बिहार में लगभग कुल रिक्त पदो की संख्या लगभग 50 हजार के के करीब है
बैठक में यह बात सामने आई है कि सभी विभागों जिसमें ग्रामीण विकास, जल संसाधन, कृषि, खाद्य उपभोक्ता एवं संरक्षण, लघु जल संसाधन, पशु विभाग, मत्स्य विभाग, सहकारिता विभाग, पर्यावरण विभाग, और जलवायु विभाग के साथ गन्ना उद्योग विभाग यह प्रमुख 10 विभागों में जिनमें रिक्त पदों की संख्या लगभग 50 हजार की करीब है। जिस पर नीतीश कुमार की सरकार जल्द से जल्द रिक्त पदों को भरने की कवायत में लगी हुई है।
बैठक में निर्णय लेते हुए बात सामने आई है कि कुछ विभागों में 14950 वादों को भरने की याचिका आयोग को भेजी भेजी जा चुकी हैं। मालूम हो कि यह जो रिक्तियां हैं मुख्यमंत्री सात निश्चय के तहत के तहत की जा रही है।
इस बैठक की कुछ प्रमुख बिंदु
- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर बिहार के सचिव अमृत लाल मीणा ने उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसले लिये।
- बैठक में पंचायती राज, ग्रामीण, कृषि, मत्स्य, जल संसाधन विभाग, पर्यावरण विभाग, गन्ना उद्योग विभाग जैसे प्रमुख विभाग को इनमें सम्मिलित किया गया है
- यह नियुक्ति मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना केतहत की जाएगी।
प्रमुख विभाग और उनमें रिक्त पदों की संख्या।
पंचायती राज विभाग- 16500
कृषि विभाग - 7543
ग्रामीण विकास विभाग -14660
लघु जल संसाधन विभाग-6645
जल संसाधन विभाग। -6931
पशु एवं मत्स्य संसाधन। -3606
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण-4988
पर्यावरण वन्य -1466
सहकारिता विभाग -1477
गन्ना उद्योग विभाग-740
यह प्रमुख विभाग जिनमें नीतीश सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द नियुक्ति करने का निर्देश दिया है।
धन्यवाद।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें