Oppo Find N5 - सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन का दावा
:-Oppo Find N5 को गुरुवार को पूरी दुनिया में लॉन्च किया गया और कहा जा रहा है कि यह सभी यूरोपियन और एशियन मार्केट्स में launch किया जाएगा। Oppo ने अपनी Find N-सीरीज फोल्डेबल को इंडियन मार्केट में कभी उतारा नहीं है इसलिए हमें नहीं लगता है कि इस साल भी ऐसा होगा या नहीं। आइए जानते हैं कि फोन में क्या कुछ खास है।
Oppo Find N5 पूरे विश्व में लॉन्च किया गया, यह चाइनीज ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (OEM) का लेटेस्ट बुक-स्टाइल फोल्डेबल phoneहै। इसे 2023 के Find N3 के success के तौर पर उतारा गया है और ये क्वालकॉम के फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस है, जिससे इसे ऑन-डिवाइस और क्लाउड-बेस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कैपेबिलिटीज मिलती हैं। इसके फ्लेक्सियन हिंज डिजाइन के बारे में कहा गया है कि कंपनी दावा है विंग के प्लेट बिल्ड के लिए ग्रेड 5 टाइटेनियम एलॉय अपनाने के कारण इसमें अपने पिछले मॉडल की तुलना में 36 प्रतिशत ज्यादा कठोरता है।
Oppo का कहना है कि Find N5 'दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल' फोन है, जिसे फोल्ड करने पर 8.93mm मेजरमेंट आता है और इसका वजन 229g हैं
क्या है Oppo Find N5 की market price
Oppo Find N5 की price 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए SGD 2,499 रखी गई है। हैंडसेट मिस्टी व्हाइट और कॉस्मिक ब्लैक कलर ऑप्शन में ऑफर किया गया है। ये 28 feb से सिंगापुर में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।Oppo Find N5 मे क्या है खास बात
Oppo find N5 में डुअल सिम सपोर्ट वाला Oppo Find N5 एंड्रॉयड 15-बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है। इसमें 412ppi पिक्सेल डेंसिटी और 120Hz डायनामिक रिफ्रेश रेट के साथ एक बड़ी 8.12-इंच 2K LTPO AMOLED स्क्रीन है। इनर स्क्रीन में 240Hz तक की टच रिस्पांस रेट है और ये 2,100 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इसने TÜV Rheinland का मिनिमाइज्ड क्रीज सर्टिफिकेशन भी हासिल किया है। डिस्प्ले में अल्ट्रा-थिन ग्लास (UTG) प्रोटेक्शन है। दूसरी ओर, फोल्डेबल स्मार्टफोन में 6.62-इंच 2K AMOLED स्क्रीन के साथ एक कवर स्क्रीन है जिसमें 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 431ppi पिक्सेल डेंसिटी जो इस phone को बेहतरीन बनती है।
लेटेस्टOppo का बुक-स्टाइल Find N5 स्मार्टफोन क्वालकॉम केSnapdragon 8 Elite चिपसेट पर चलता है, जिसे 16GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.0 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। दूसरी पीढ़ी के 3nm आर्किटेक्चर और एक हेक्सागोन NPU के साथ, चिप के AI परफॉर्मेंस में 45 प्रतिशत सुधार देने का दावा किया गया है। इसे Adreno 830 GPU के साथ कनेक्ट गया है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें है बेहतर फीचर्स Oppo Find N5 में हैसलब्लैड-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जो इसे और भी उन्नत बनताहै।समें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) के साथ 50-मेगापिक्सल f/1.8 प्राइमरी सेंसर, 3x ऑप्टिकल जूम और OIS के साथ 50-मेगापिक्सल f/2.7 पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर, और 116-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू (FoV) और OIS के साथ 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, फोल्डेबल स्मार्टफोन इनर और आउटर डिस्प्ले दोनों पर 8-मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा से लैस है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें