सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Maharashtra की सियासी उठापटक: सिंधे गुट की सुरक्षा में कटौती और गठबंधन में दरार?

:-महाराष्ट्र की सियासी उठापटक: शिंदे गुट की सुरक्षा में कटौती और गठबंधन में दरार?
 :- सुरक्षा घटी, सियासी आग भड़की
       18 फरवरी 2025 को महाराष्ट्र सरकार का एक ऐसा फैसला आया। जिसने राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया। शिवसेना (शिंदे गुट), बीजेपी, और अजित पवार गुट के 20 से अधिक विधायकों की 'Y' श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली गई, जिससे इन नेताओं को अब केवल एक सुरक्षाकर्मी मिलेगा । यह कदम उनके"खतरे की धारणा" का आकलन कर उठाया गया है, लेकिन शिंदे गुट के विधायकों ने इसे सत्ता की लड़ाई का हिस्सा बताया है। साथ ही, यह फैसला BJP और शिंदे गुट के बीच राजनीतिक बढ़ती तनाव का प्रतीक बन गया है ।  
1. सुरक्षा में कटौती का :- क्या है पूरा मामला?  
  Y से Z तक का सफर:-2022 में शिंदे के उद्धव ठाकरे से अलग पार्टी बनाने के बाद 44 विधायकों और 11 सांसदों को Y-सुरक्षा दी गई थी। अब गैर-मंत्री विधायकों की सुरक्षा मे कमी कर दी गई है ।।  
 -:-किसे मिला झटका?
 :- शिंदे गुट के 20 विधायक सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। बीजेपी के रवींद्र चव्हाण, प्रताप चिखलीकर, और NCP के नेताओं की सुरक्षा भी कम हुई ।  
  -:-सरकार का तर्क:-इन विधायकों के सुरक्षा समीक्षा समिति ने खतरे का आकलन कर यह फैसला लिया। CM फडणवीस ने कहा, "इसमें किसी भी तरह राजनीति नहीं किया गया है । यह एक नीतिगत फसला  है" ।  
:-विपक्ष की प्रतिक्रिया:-
:-शिंदे गुट के नेताओं ने इसे "रणनीतिक दबाव" बताया। एक विधायक ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, "हमारी आवाज़ दबाने की कोशिश है" और हमें कमजोर किया जा रहा है!  
:-2. BJP और शिंदे गुट के बीच तनाव के और भी कारण है!
-:-गार्जियन मंत्री विवाद:- 
 :-रायगढ़ और नासिक जिलों के गार्जियन मंत्री पद को लेकर आपसी विवाद शुरू हुआ। शिंदे गुट के मंत्रियों ने अपने लिए  पदों की मांग की, लेकिन BJP ने कहा कि आपकी मनमानी नहीं चलेगी ।  
:-समानांतर सत्ता की लड़ाई:- 
:-समीक्षा बनाम समीक्षा:- शिंदे ने नासिक में कुंभ मेला तैयारियों पर फडणवीस की बैठक को नजरअंदाज कर अपनी बैठक बुलाई ।  
  -:-मेडिकल सेल का टकराव:- शिंदे ने डिप्टी सीएम मेडिकल एड सेल बनाया, जबकि सीएम रिलीफ फंड सेल पहले से मौजूद है। यह पहली बार हुआ जब किसी डिप्टी सीएम ने ऐसी पहल की ।  
:-संस्थागत झगड़े:-
 :-आपदा प्रबंधन प्राधिकरण:-फडणवीस ने शिंदे को प्रारंभ में इस पैनल से बाहर रखा, लेकिन दो दिन बाद नियम बदलकर शामिल किया ।  
:-एमएसआरटीसी की कुर्सी:-परिवहन मंत्री (शिवसेना) के बजाय एक अधिकारी को चेयरमैन बनाया गया, जो परंपरा के खिलाफ है ।  
3. राजनीतिक विश्लेषकों की नजर में:- 
-:-ऑप्टिकल मीटिंग्स":- 
  पूर्व अधिकारियों का मानना है कि शिंदे की समीक्षा बैठकों का कोई वास्तविक प्रभाव नहीं, क्योंकि अंतिम निर्णय सीएम के पास ही है। यह केवल "दिखावा" है ।  
सत्ता का संतुलन:- 
  BJP शिंदे की लोकप्रियता के बढ़ने से चिंतित है। 2024 विधानसभा चुनाव में शिवसेना (शिंदे) ने 40 सीटें जीतीं, जबकि BJP को 105 मिलीं। गठबंधन में ताकत बनाए रखने के लिए BJP शिंदे पर निर्भर है, लेकिन उसे कमजोर करने की कोशिश भी जारी है ।  
:-महायुति का भविष्य:-
  शिवसेना (UBT) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने मजाक उड़ाते हुए कहा, "महायुति के लोग वैलेंटाइन मनाने में व्यस्त है" ।  
4. गठबंधन की नींव पर सवाल 
-:-अजित पवार का रोल: 
  NCP (अजित गुट) के नेताओं की सुरक्षा मे भी कमी हुई, लेकिन शिंदे के साथ उनके मतभेद भी सामने आए हैं। रायगढ़ गार्जियन मंत्री पद को लेकर दोनों पार्टी में आपस में खींचतान चल रही है ।  
:-बीजेपी की रणनीति:-
  सूत्रों के अनुसार, BJP शिंदे को "अपरिहार्य" नहीं मानती। फडणवीस ने हाल ही में MNS प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (UBT) के नेताओं से मुलाकात कर संदेश दिया कि "विकल्प मौजूद है
5. ऐतिहासिक पृष्ठभूमि: 2022 का संकट और आज का प्रभाव:-
:-2022 में शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के विद्रोह ने महाराष्ट्र की सरकार बदल दी। उस समय भी विधायकों की सुरक्षा वापस लेने को लेकर विवाद हुआ था । सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे को वैध सीएम माना, लेकिन यह फैसला गठबंधन की अस्थिरता का संकेत था । आज की स्थिति उसी संकट का विस्तार है। 
:-6. आगे की राह: टकराव या सुलह?
-:-BMC चुनाव की चुनौती:-  
  :-बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव नजदीक है। शिवसेना (UBT) और MNS के साथ BJP की मुलाकातें शिंदे के लिए खतरे की घंटी हैं ।  

-:-शिंदे की चुप्पी:-  
  शिंदे ने अभी तक सुरक्षा घटाने पर सीधा हमला नहीं किया, लेकिन वे पिछले दो कैबिनेट बैठकों से अनुपस्थित रहे हैं। यह उनकी नाराजगी का संकेत है ।  
-:-जनता की प्रतिक्रिया:-  
  सुरक्षा घटाने को आम जनता ने "वीआईपी संस्कृति पर अंकुश" के रूप में सराहा है, लेकिन राजनीतिक अस्थिरता से विकास योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं ।  
निष्कर्ष: 
महाराष्ट्र की राजनीति मे अग्निपरीक्षा जारी  
महाराष्ट्र की राजनीति में गठबंधन की मजबूरी और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं का टकराव लगातार जारी है। सुरक्षा में कटौती केवल एक लक्षण है, बीमारी की जड़ें गहरी हैं। फडणवीस और शिंदे के बीच यह टकराव चुनावी रणनीति, प्रशासनिक नियंत्रण, और पार्टी हितों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश है। अगले कदम क्या होंगे – सुलह या विस्फोट? यह प्रश्न महाराष्ट्र की जनता और राष्ट्रीय राजनीति दोनों के लिए महत्वपूर्ण है।  
धन्यवाद।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

BPSC AEDO Admit Card 2026: Assistant Education Development Officer प्रवेश पत्र डाउनलोड शुरू, ऐसे करें Download, Exam Date, Reporting Time, Salary और Selection Process पूरी जानकारी।

  BPSC AEDO Admit Card 2026: Assistant Education Development Officer प्रवेश पत्र डाउनलोड शुरू, ऐसे करें Download, Exam Date, Reporting Time, Salary और Selection Process पूरी जानकारी। बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शिक्षा विभाग में Assistant Education Development Officer (AEDO) की भर्ती एक सुनहरा अवसर माना जा रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन Bihar Public Service Commission (BPSC) द्वारा किया जाता है, जो राज्य की सबसे प्रतिष्ठित भर्ती एजेंसियों में से एक है। AEDO परीक्षा में शामिल होने के लिए Admit Card सबसे जरूरी दस्तावेज होता है, क्योंकि इसके बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती। इस लेख में हम आपको BPSC AEDO Admit Card 2026 Download Process, Exam Date, Reporting Time, Salary, Selection Process, Job Profile और परीक्षा से जुड़े सभी जरूरी निर्देश Google News और High CPC Content Structure के अनुसार विस्तार से बता रहे हैं ताकि आपको किसी अन्य वेबसाइट पर जाने की जरूरत न पड़े। Assistant Education Development Officer (AEDO) क्या...

टोयोटा लैंड क्रूज़र J250 : भारत में लॉन्च, कीमत, माइलेज, इंजन, फीचर्स और इसके बेहतरीन लुक।

   टोयोटा लैंड क्रूज़र J250 : भारत में लॉन्च, कीमत, माइलेज, इंजन, फीचर्स और इसके बेहतरीन लुक।  परिचय: लैंड क्रूज़र की विरासत का अगला अध्याय। टोयोटा ने अपनी दमदार और भरोसेमंद लैंड क्रूज़र सीरीज में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। पौराणिक J 70 और लग्जरी J200 के बीच की खाई को पाटने वाली यह नई सीरीज है लैंड क्रूज़र J250। टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन की ग्लोबल वेबसाइट और प्रेस रिलीज के अनुसार, लैंड क्रूज़र J250 (जिसे कुछ बाजारों में "लैंड क्रूज़र प्राडो " के नाम से जाना जाता है) को "द मास्टर ऑफ ऑफ-रोड" के रूप में पेश किया गया है। टोयोटा का आधिकारिक बयान है कि यह गाड़ी "परंपरा और आधुनिकता का संगम" है। अगर आप एक ऐसी गाड़ी की तलाश में हैं जो हर तरह की सड़क पर राज करे, मजबूती में टैंक जैसी हो और आराम में किसी लग्जरी सेडान को टक्कर दे, तो यह आपके लिए है।  क्या कहती है टोयोटा की आधिकारिक वेबसाइट? टोयोटा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, J250 को "ड्यूल कॉन्सेप्ट" पर डिजाइन किया गया है - जो शहर में आरामदायक और जंगल में फंक्शनल हो। यह TNGA-F प्लेटफॉर्म पर बनी है, जो टुंड्र...

Samsung Galaxy S26, S26+, S26 Ultra Full Specs Leak – भारत में संभावित कीमत, स्टोरेज वेरिएंट और सभी फीचर्स की पूरी जानकारी।

  Samsung Galaxy S26, S26+, S26 Ultra Full Specs Leak – भारत में संभावित कीमत, स्टोरेज वेरिएंट और सभी फीचर्स की पूरी जानकारी। Samsung की आने वाली फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S26 Series को लेकर टेक दुनिया में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। कंपनी हर साल अपनी S-सीरीज में बड़े अपग्रेड पेश करती है और 2026 में लॉन्च होने वाली Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra को अब तक का सबसे एडवांस लाइनअप माना जा रहा है। लीक रिपोर्ट्स, इंडस्ट्री इनसाइडर्स और टेक विश्लेषणों के आधार पर इस सीरीज में न केवल कैमरा और प्रोसेसर में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, बल्कि RAM, स्टोरेज, AI फीचर्स और डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में भी महत्वपूर्ण सुधार होने की संभावना है। इस विस्तृत लेख में हम लॉन्च से लेकर स्पेसिफिकेशन्स, भारतीय कीमत, स्टोरेज वेरिएंट और तुलना तक हर पहलू को विस्तार से समझेंगे। 📅 लॉन्च डेट और उपलब्धता – कब आएगा Galaxy S26 सीरीज? Samsung Galaxy S26 सीरीज को फरवरी 2026 के अंत में आयोजित होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में पेश किए जाने की संभावना है। हर साल की तरह इस बार भी कंपनी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को वैश्वि...