:-बिहार के लोगों के खिलाफ एक केंद्रीय विद्यालय के एक शिक्षिका का आपत्तिजनक शब्द सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है!
:-केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका जो पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग की रहने वाली है! और उनका पहला पोस्टिंग जहानाबाद जिले की केंद्रीय विद्यालय में हुई थी! जिससे नाराज होकर वह शिक्षिका अपने सोशल मीडिया के जरिए बिहार के लोगों के लिए आपत्तिजनक शब्द का का प्रयोग किया।
:-इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
:-शिक्षिका को बिहार में बिहार के लोगों के प्रति ऐसे आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया !
:-पटना के केवीएस क्षेत्रीय कार्यालय ने मंगलवार को वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए शिक्षिका जिसका नाम दीपाली है। उसको निलंबित कर दिया है।
:-पटना केवीएस क्षेत्रीय कार्यालय ने अपने जारी बयान में कहा हैं केंद्रीय सिविल सेवा नियम 1965 के नियम 10 के अनुसार केवीएस ( जहानाबाद) मे पद स्थापित परीवीक्षा पर प्राथमिक शिक्षिका दीपाली को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।
:-और अब वह सारण जिले के मसरख केवीएस में रिपोर्ट करेगी!
:-इस मामले में समस्तीपुर की महिला सांसद संभावि चौधरी जिन्होंने इस मुद्दे को केवीएस के सामने रखा था !
उन्होंने केवीएस को बिहार के अपमान करने के विरुद्ध कार्यवाही को उचित बताया।
:-अगर वायरल वीडियो की बात करें तो शिक्षिका अपने पहले पोस्टिंग बिहार में होने से नाराज थी। और वीडियो में उसका कहना था कि बिहार के अलावे उसकी पोस्टिंग उड़ीसा हिमाचल प्रदेश लद्दाख जैसे जगह पर भी होती तो वह खुशी-खुशी चली जाती। लेकिन बिहार जैसे स्थान पर मैं नहीं आना चाहती थी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें